फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लापरवाही में दो एएनएम का एक दिन का वेतन कटा

लापरवाही में दो एएनएम का एक दिन का वेतन कटा

Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही में दो एएनएम का एक दिन का वेतन कटा
जंगीगंज। मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर डीघ विकास खंड के बारीपुर और नारेपार गांवों की एएनएम का एक दिन का वेतन काट लिया गया। चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर सीएमओ ने यह कार्रवाई की। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत कई बीमारियों का टीका लगाया जाता है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बच्चों का टीका लगाने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को सीएमओ सतीश कुमार सिंह ने डीघ के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने निरीक्षण के दौरान बारीपुर और नारेपार की एएनएम के कार्य में लापरवाही पाई। चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बारीपुर की एएनएम संगीता देवी और नारेपार की रेखा यादव का एक दिन का वेतन काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed