{"_id":"5a2444224f1c1ba7678bf6c8","slug":"51512326178-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की कीमतें बढ़ने से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की कीमतें बढ़ने से परेशान हुए लोग
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सब्जियों की कीमतें आम आदमी के लिए भारी पड़ने लगीं हैं। टमाटर और प्याज का दाम आसमान छूने लगा है। इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने लगा है। तमाम सामान्य घरों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। हरी सब्जियां थाली से दूर हो रहीं हैं। सब्जी की दुकानों पर प्याज 50 रुपये किलो तो टमाटर 40 से 45 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। सब्जी के बाजार में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आम आदमी सब्जी की महंगाई से परेशान हो गया है। पखवारे भर पहले तक 30 रुपये प्रति किलो तक आ गया टमाटर का भाव एक बार फिर जिले की सब्जी की दुकानों पर 40 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्याज की कीमतें उतरने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्याज 50 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा है। हरी प्याज भी 30 से 35 रुपये किलो मिल रही है। तमाम लोगों ने सूखी प्याज की जगह हरी प्याज से काम चलाना शुरू कर दिया है। कोहड़ा की कीमतें भी बढ़ीं हैं। कोहड़ा पखवारेभर के अंदर 10 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो के रेट पर पहुंच गया है। पालक और मूली 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सब्जी की दुकानों पर बिक रहे हैं। यही हाल परवल, बैगन, भिंडी, नेनुआ आदि सब्जियों का भी है। सब्जी दूकानदार कन्हैयालाल ने कहा कि मंडी में सब्जियों की आवक कम हो रही है। इससे दाम बढ़े हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि मौसम के चलते सब्जियों के उत्पादन में कमी आई है। इससे दाम चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन