{"_id":"59f61ec54f1c1b65548b9d9f","slug":"51509301957-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 हजार दीपों से जगमगाएगी सीतामढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 हजार दीपों से जगमगाएगी सीतामढ़ी
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी (भदोही)।
देव दीपावली और गंगा महोत्सव पर चार नवंबर को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी 51 हजार दीपों से जगमग होगी। महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। गंगा घाट की साफ सफाई के साथ-साथ पक्के घाट की सफाई और रंग रोगन कार्य प्रारंभ हो गया है। वाल्मीकि आश्रम गंगा घाट 51 हजार दीपों से जगमग होगा। गंगा महोत्सव के अवसर पर दीपदान, मां गंगा की भव्य महाआरती होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करेंगे। साथ ही गंगा में दीप मालाएं प्रवाहित की जाएंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत लाल गौड़ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक वशिष्ट मिश्रा भजनों को प्रस्तुत करेंगे। गंगा महोत्सव का उद्घाटन कालिका इंटर कालेज के प्रबंधक और समाज सेवी राहुल दूबे करेंगे।