फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   500 and 1000

500 और 1000 के नोट बंद होने से अफरातफरी

Thu, 10 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 10 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच सौ और एक हजार की नोट बंद करने की घोषणा के बाद बुधवार को   नगर से लेकर देहात तक अफरातफरी का माहौल रहा। रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए लोगों को पापड़ बेलने पड़े। दिन भर लोगों की जुबां पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक ही छाया रहा। समाज का ज्यादातर वर्ग सरकार के इस निर्णय की सराहना की हालांकि लेनदेन को लेकर कुछ छूट देने की भी वकालत की। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद से ही 500 और एक हजार की नोट को लेकर जो माहौल बना था वह बुधवार को जिले के बाजार से लेकर गांव-गिरावं तक दिखा। सुबह लेकर शाम तक सब्जी          मंडी, चाय की दूकान, किराना की दूकान पर रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी नोट बंद होने से पेट्रोल पंप और किराना की दूकानों पर भी छुट्टे खत्म हो गए। जिससे पेट्रोल पंपो पर लोगों से किचकिच हुई। स्थिति यह हो गई कि थानीपुर, गोपीगंज और भदोही स्थित         पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। 10 से लेकर 100 के नोट कम होने से लोगों को काफी दिक्कत सहनी पड़ी। 
विज्ञापन

   ज्ञानपुर स्थित जिला चिकित्सालय में उपचार कराने आए डीघ के रामश्रृंगार यादव को मेडिकल से दवा ही नहीं दी गई क्योंकि उनके पास पांच सौ और एक हजार के ही नोट रहे।  कमोबेश यही दिक्कत ज्यादातर लोगों के साथ हुई। सरकार के इस फैसले की चर्चा चाय की दूकानों  से लेकर गली-मोहल्लों तक         होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed