फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 Annapurna buildings ready with Rs 3.92 crore, will be inaugurated

Bhadohi News: 3.92 करोड़ से 50 अन्नपूर्णा भवन तैयार, होंगे लोकार्पित

Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
50 Annapurna buildings ready with Rs 3.92 crore, will be inaugurated
जिले की 50 ग्राम पंचायतों में 3.92 लाख की लागत से अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का भवन बनकर तैयार हो गए हैं। अब इन भवनों से कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जाएगा। 2022 में चयनित 75 भवनों में 12 का संचालन पहले शुरू हो चुका है, जबकि शेष के लिए जमीन न मिलने से काम आगे नहीं बढ़ सका। मॉडल शॉप को सीएससी के रूप में भी विकसित किया जाना है। इससे कोटेदार राशन वितरित करने के साथ प्रमाणपत्र आदि भी बनाएंगे।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले के छह ब्लॉकों में 75 अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान (मॉडल शॉप) बनाई जानी हैं। 2022 में स्वीकृति मिलने के बाद जमीन का चयन किया गया। जिसके बाद मनरेगा से इन भवनों का निर्माण शुरू कराया गया। 7.84 लाख की लागत से बनने वाले मॉडल शाप के भवन में 12 कुछ माह पूर्व बन गए थे। इसे ग्राम पंचायतों को हैंडओवर कर दिया गया। अब 50 भवन को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नवरात्र से पहले इन भवनों को हैंडओवर करने की तैयारी में विभाग जुट गया है। उपायुक्त मनरेगा राजाराम ने बताया कि 50 मॉडल शॉप का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसे जल्द ही हैंडओवर किया जाएगा। जिले में मॉडल शॉप के लिए डीघ ब्लाॅक से 10, औराई से 15, अभोली से 5, सुरियावां से 15, भदोही से 15, ज्ञानपुर से 15 कोटे की दुकानों का चयन किया गया है। बताते चलें कि जिले में कुल 724 कोटे की दुकानें हैं। इसमें 2.97 लाख कार्डधारक राशन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

कोटेदार बदलेंगे, लेकिन नहीं बदलेगी दुकान
राशन वितरण की व्यवस्था अभी तक कोटेदार घरों से करते थे। कोटेदार के बदलने पर दुकान भी बदल जाती थी पर अब ऐसा नहीं होगा। राशन वितरण कोटेदार के घर न होकर अब मॉडल शॉप से होगा। सरकारी राशन गोदाम से सीधे मॉडल शॉप पर पहुंचेगा। कोटेदार बदलते रहेंगे, लेकिन दुकान नहीं बदलेगी। यहां दुकानों पर तेल, नमक, साबुन समेत अन्य सामग्री की भी बिक्री होगी। सीएससी सेंटर के रूप में विकसित होने के कारण इन भवनों में ऑनलाइन कार्यों का भी संचालन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed