{"_id":"5ee0bb198ebc3e43301130e0","slug":"5-60-lakhs-to-be-withdrawn-from-teacher-s-account-bhadohi-news-vns529301946","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते से निकाले लिए 5.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के खाते से निकाले लिए 5.60 लाख
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवोदय विद्यालय के एक शिक्षक के खाते से साइबर अपराधियों ने पांच लाख 60 हजार की रकम उड़ा दी। फोन पर उनसे नेटबैंकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड पूछकर अपराधियों ने पांच-छह बार में ऑनलाइन परचेजिंग कर पूरा खाता ही साफ कर दिया। पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच प्रकरण की जांच कर रही है।
जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के प्रवक्ता जयप्रकाश सिंह के मोबाइल फोन पर गत छह जून को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। आपको केवाईसी जमा करना है। उन्होंने कहा कि कुछ देर में मैं खुद ही बैंक पहुंच रहा हूं। इस पर उसने कहा कि अपना नेटबैंकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड दे दीजिए। जब तक आप बैंक पहुंचेंगे, तब तक मैं केवाईसी का फॉर्म तैयार रखूंगा। वह उसके झांसे में आ गए और अपना आईडी-पासवर्ड दे दिया। इसके 15 मिनट के अंदर ही उसने पांच-छह बार में ऑनलाइन परचेजिंग कर खाते से 5.60 लाख रुपये उड़ा दिए। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और मैनेजर को सारी बात बताई। बैंक ने खाते को सील कर दिया। अब भुक्तभोगी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान से भी गुहार लगाई है। उधर ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी रामकुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच साइबर सेल और क्राइम ब्रांच कर रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।