फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   49 thousand candidates will appear in the board exam

बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 49 हजार परीक्षार्थी

Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
49 thousand candidates will appear in the board exam
ज्ञानपुर। ढाई माह बाद संभावित यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। 2022 में होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 48 हजार 614 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा फार्म जमा होने के बाद परीक्षार्थियों की सूची आ गई है, हालांकि आने वाले दिनों में यह संख्या घट बढ़ भी सकती है। 2021 की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या करीब चार हजार कम हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। जिससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। कोरोना की दूसरी लहर स्थिर होने के बाद स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गई। 10 नवंबर तक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों की ओर से आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गईं। जिससे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या तय हो गई। हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताते चलें कि 2021 में कुल 53 हजार 266 परीक्षार्थी तय हुए थे जबकि 2020 की बोर्ड परीक्षा में कुल 54,455 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिले के 34 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 120 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों की सूची आ चुकी है। अब परीक्षा से जुड़ी अन्य तैयारी को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में केंद्रो का निर्धारण भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed