फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   49 people honored for doing better work in Operation Kayakalp

ऑपरेशन कायाकल्प में बेहतर काम करने वाले 49 लोग सम्मानित

Thu, 21 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
49 people honored for doing better work in Operation Kayakalp
ज्ञानपुर। ऑपरेशन कायाकल्प और स्कूलों को स्वच्छ, सुंदर बनाने में बेहतर काम करने के लिए शिक्षकों, प्रधान सहित 49 लोगों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में बुधवार को सम्मान समारोह में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इससे शिक्षकों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा। डीएम ने सभी से शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा। सम्मानित होने वालों में शिक्षक, प्रधान, प्रधानाध्यापक, बीडीओ, एडीओ पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी आदि हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालयों का स्कूल के प्रधानाध्यापक के माध्यम से स्व-मूल्यांकन के आधार पर ऑनलाईन आवेदन किया गया था। इसी के तहत राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जनपद स्तर पर चयनित विद्यालयों को पुरस्कार दिया गया। बताया कि 19 पैरामीटर पर काम पूर्ण करने वाले आठ शिक्षकों, 90 फीसदी से कम वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पांच प्रधानाध्यापक, पांच प्रधान, तीन खंड शिक्षा अधिकारी, एक बीडीओ व दो एडीओ पंचायत को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित करते हुए शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने पढ़े भदोही, बढ़े भदोही संकल्प के साथ बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद के अधिकतर बेसिक विद्यालय कुल 19 पैरामीटर से संतृप्त हो गए हैं। शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनसे अपेक्षा की गई कि शीघ्र ही अकादमिक पक्ष में भी आपका विद्यालय लक्ष्यों को प्राप्त कर प्रेरक विद्यालय बनेगा। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत होने वाले सरई मिश्रानी के ग्राम प्रधान राकेश कुमार, गोधना के सीताराम यादव, पल्हैया के दिलीप यादव, नटवां महावीर की कृष्ण कुमारी, औराई के अशोक कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी औराई, डीघ, सुरियावॉ, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण राजेश सिंह, रूकमणि कान्त, भोलानाथ सरोज, आशीष श्रीवास्तव, मसूक अहमद सम्मानित हुए। सम्मान के इसी क्रम में ओवर ऑल कटेगरी में सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर, मदरसा दारूल उलूम हबीबीया रूबीया गोपीगंज, कम्पोजिट स्कूल पूरेगरेड़िया, दयावंती पूॅज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी, मॉ सरस्वती जूनियर हाईस्कूल खेमईपुर, प्राथमिक स्कूल फत्तुपुर, कम्पोजिट स्कूल कधिंया, प्राईमरी स्कूल नटवॉ महावीर सहित 25 विद्यालय सह कटेगरी में पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed