फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   45 mm rain in 24 hours, Bharat Milap of Gyanpur-Khamaria postponed

Bhadohi News: 24 घंटे में 45 मिमी बारिश, ज्ञानपुर-खमरिया का भरत मिलाप स्थगित

Sat, 04 Oct 2025 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
45 mm rain in 24 hours, Bharat Milap of Gyanpur-Khamaria postponed
गोपीगंज के रामलीला मैदान मे लगा कीचड़-पानी। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम की मेहरबानियों ने दशहरा और भरत-मिलाप का उल्लास किरकिरा कर दिया। 24 घंटे में 45 मिमी. की रिकॉर्ड बारिश के चलते ज्ञानपुर और खमरिया के ऐतिहासिक भरत मिलाप स्थगित कर दिए गए। सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार बारिश से जिले में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। जानकारों ने ज्यादा बारिश को दलहन और तिलहन की फसलों के लिए नुकसानदेय बताया है। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इससे गोपीगंज, ज्ञानपुर समेत अन्य स्थानों पर होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की रौनक बिगड़ गई। खमरिया और ज्ञानपुर में भरत मिलाप स्थगित कर दिया गया। अक्तूबर में झमाझम बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। एक दिन में रिकॉर्ड 45 एमएम बारिश हुई। तेज हवा के साथ शुक्रवार को दिनभर बारिश का क्रम बना रहा। गोपीगंज, केएनपीजी मैदान ज्ञानपुर में लगने वाला मेला मैदान खाली पड़ा रहा। दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। सुरियावां गल्ला मंडी, अटल चौराहा और त्रिमुहानी पर गड्ढे हैं। इसमें बारिश का पानी लग गया। आवागमन के दौरान दिक्कतें हुईं। चौरी बाजार के स्टेशन रोड, वेदमनपुर मार्ग, चौरी सुरेरी मार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह स्कूल गए बच्चे दोपहर में घर आते समय परेशान दिखे। बाइक सवार जगह-जगह रुकते-रुकते मंजिल तक पहुंचे। कस्तूरीपुर-कसियापुर मार्ग पर यादव बस्ती के पास बारिश का पानी भर गया। बाबूसराय-शिवरामपुर मार्ग पर बारिश का पानी लग गया। ग्रामीण अंचल की सड़कें कीचड़ से सन गईं। कृषि विभाग केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि तराई क्षेत्र में मानसून सक्रिय हुआ है। इससे पूर्वांचल के कई जिलों में लगातार बारिश का असर देखा जा रहा है। बारिश के कारण खमरिया व ज्ञानपुर नगर का भरत मिलाप स्थगित कर दिया गया। भरत मिलाप समिति खमरिया ने बैठक कर आगामी सात अक्तूबर को भरत मिलाप कराने का निर्णय लिया। इसी तरह ज्ञानपुर में भरत मिलाप समिति ने छह अक्तूबर को भरत मिलाप कराने का निर्णय लिया। खमरिया बैठक में कृष्ण कुमार केशरवानी, शिवजी बरनवाल, संदीप कुमार, छैल बिहारी, विष्णु सरोज, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed