फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   45 million deal with the flood Jlnigm

4.5 करोड़ से बाढ़ से निपटेगा जलनिगम

Fri, 06 May 2016 01:19 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
45 million deal with the flood Jlnigm
बाढ़ - फोटो : ANI
जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए जलनिगम ने 4.5 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है। इसके जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलनिकासी, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अगर सब ठीक रहा तो जून से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


  गंगा किनारे बसा जनपद का कोनिया बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है। सबसे अधिक कटान प्रभावित गांव  छेछुआ, भुर्रा गांव है, जहां के  किसानों की सैकडों बीघे कृषि भूमि गंगा में समाहित हो चुकी है। इसी तरह बनकट, चकिया, बारीपुर, इटहरा, मवैया, हरिरामपुर, धनतुलसी, डीघ आदि गंगा तटीय गांवों में  कटान एक भीषण समस्या का रूप ले रही है। यही स्थिति सुरियावां, मोढ़ में वरुणा नदी से सटे गांवों की है। गहराई कम होने से वरुणा नदी में बारिश का पानी कई गावों में फैल जाता है।
विज्ञापन


बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिए इस साल जल निगम ने साढ़े चार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। बाढ़ के मद्देनजर विभागीय स्तर से प्रस्ताव में जल निकासी, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष बोट आदि की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के विधान चंद दुबे  और कला तुलसी के महेश पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ और कटान से गरीब किसान  बर्बाद हो रहे है। लेकिन, समस्या निदान के लिए सरकारे  कोई भी कदम नही उठा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेछुआ के शिव सागर यादव ने कहा कि बाढ़ से किसानों की मेहनत हर साल चौपट हो जाती है। प्रशासन और शासन की ओर से ठोस पहल हो। सीताराम चौधरी  ने कहा कि हर साल अफसर आश्वासन देते हैं, लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए कुछ नहीं होता।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed