फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   45 couples took the seven vows, one got married

Bhadohi News: 45 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक का हुआ निकाह

Sun, 15 Sep 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
45 couples took the seven vows, one got married
ज्ञानपुर/सुरियावां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सुरियावां और भदोही ब्लॉक में कुल 46 जोड़ों की शादी हुई। इसमें 45 ने सात फेरे लिए तो एक का निकाह हुआ। कर्मचारियों की उदासीनता से इस बार लाभार्थियों की संख्या कम रही। जिससे दो ब्लॉकों में ही शादी का आयोजन किया गया। सुरियावां ब्लॉक में अफसरों की लापरवाही से वर-वधू का उपहार दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में ब्लॉक स्तरीय अफसरों का सहयोग न मिलने से इस बार लाभार्थियों की संख्या कम रही। किसी ब्लॉक से तीन तो किसी से आठ आवेदन आए। जिससे डीघ, ज्ञानपुर, अभोली और सुरियावां ब्लॉक का समारोह सुरियावां में आयोजित किया गया। यहां पर कुल 35 जोड़ों की शादी कराई गई, लेकिन शासन से मिलने वाला उपहार दोपहर बाद पहुंचा।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर से तय लाभार्थियों की सूची 13 सितंबर तक तय नहीं हुई थी। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे के बाद समाज कल्याण विभाग को सूची भेजी गई। जिसके बाद उपहार को ब्लॉक पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 46 जोड़ों की शादी कराई गई। जिसमें 45 हिंदू और एक मुस्लिम शामिल रहा। सत्यापन में काफी संख्या में आवेदन निरस्त हो गए। जिसके कारण लाभार्थियों की संख्या पहले की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed