फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   430 street lights extinguished in 7 bodies

Bhadohi News: 7 निकायों में 430 स्ट्रीट लाइटें बुझीं

Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
430 street lights extinguished in 7 bodies
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे के पास नही जल रही स्ट्रीट लाईट। संवाद - फोटो : Shopian news
ज्ञानपुर। दिवाली की रोशनी के बीच जिले के सातों नगर निकायों में पांच साल पहले लगीं स्ट्रीट लाइटें रोशनी खो चुकी हैं। निकाय में कुल 9000 लाइटें लगाई गईं। इनमें करीब 430 लाइटों की बत्ती गुल हो चुकी है। मरम्मत पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी स्थितियां बदहाल हैं। भदोही में 5600, गोपीगंज 1200, सुरियावां 750, ज्ञानपुर 480 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। जिले में भदोही, गोपीगंज नगर पालिकाएं और ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया, खमरियां नगर पंचायतें हैं। यहां करीब 128 वार्ड हैं। तीन से साढ़े तीन लाख की आबादी यहां निवास करती है। सभी निकायों में पांच साल में 9000 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। इनमें से 430 लाइटें बुझ चुकी हैं। दिवाली से पूर्व यदि लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई तो राहगीरों को अंधेरे से होकर गुजरना पड़ेगा। ालिका कर्मचारियों का मनाना है कि दिवाली से पूर्व नगर में प्रकाश व्यवस्था समुचित होगी। ज्ञानपुर में कुल 11 वार्ड हैं। छोटी-बड़ी मिलाकर 480 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। अब 150 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे नगर में प्रकाश की व्यवस्था समुचित होगी। 10 स्थानों पर लाइटें बंद हैं। वहीं गोपीगंज पालिका में कुल 1200 स्ट्रीट लाइटें पोल में लगाई गईं हैं। यहां हर महीने बिजली की खपत 60 से 70 किलो वाट की होती है।
विज्ञापन

सुरियावां नगर में कुल 750 स्ट्रीट लाइट हैं। यहां 13 वार्ड हैं, जहां लाइटें लगी हैं। इनमें से करीब 95 लाइटें खराब हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। यही हाल खमरिया, घोसिया, नई बाजार का है। जहां लाइटें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं।

ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे के पास नही जल रही स्ट्रीट लाईट। संवाद

ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे के पास नही जल रही स्ट्रीट लाईट। संवाद- फोटो : Shopian news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed