{"_id":"3f2537df0299d68bbbee5419b27294ae","slug":"43-3-per-cent-of-the-children-polio-dose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43.3 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो खुराक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43.3 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो खुराक
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले भर के बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सुबह से लेकर शाम तक 43.3 फीसदी बच्चों ने पोलियो की दवा पी। बचे हुए बच्चों को मोबाइल टीम के माध्यम से दवा पिलाने का निर्देश दिया गया।
रविवार को महराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसी तरह जिले भर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर सुबह से शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमाकांत सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में एमडीएम बनते पाया गया और केंद्रों पर पुष्टाहार आदि वितरित किया गया। सीएमओ ने मोबाइल टीम को निर्देशित किया कि वह आगामी एक सप्ताह तक घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं।
विज्ञापन
नईबाजार संवददाता के अनुसार पल्स पोलियो रविवार के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 130 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। प्रधानाचार्या फरखंदा खान ने ड्राप पिलाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से पोलियो जैसी भयावह बिमारी से पार पाने में मदद मिली है।
इसके पूर्व शनिवार को विद्यालय द्वारा नगर में रैली निकाल कर लोगों को पोलियो ड्राप दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। जिसमें बच्चों के अलावा उषा भारद्वाज, आभा जायसवाल, अपराजिता गुप्ता, मंजू देवी, सुषमा सरोज व बीएलओ मौजूद रहे।