फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एकजुटता से मिलेगी कांग्रेस को जनाधार:खाड़े

एकजुटता से मिलेगी कांग्रेस को जनाधार:खाड़े

Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता से मिलेगी कांग्रेस को जनाधार:खाड़े

विज्ञापन
लालानगर। बूथ और सेक्टर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की एकजुटता से ही पाटर्भ् मजबूत हो सकेगी। आपसी मनमुटाव, समानता के मतभेद को त्याग बड़ी से बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यह तभी संभव होगा, जब जन-जन तक पार्टी की रणनीति पहुंचेगी। यह बातें सोमवार को गोपीगंज के पड़ाव स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहीं।
उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में हमारे नेताओं ने जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 34 करोड़ आबादी वाला भारत देश वर्तमान में सवा सौ करोड़ की संख्या पार कर चुका है। गरीबी व कंगाली का दंश झेलने वाले देश को सुधारने में तमाम कुर्बानियां पार्टीजनों ने देकर हालात को काबू में किया। वर्तमान की स्थिति यह है कि चंद उद्योगपतियों को छोड़कर हर व्यक्ति देश की व्यवस्था से परेशान हैं। जाति-धर्म की राजनीति करने वाले नाकामियों को छिपा रहे हैं। अच्छे दि न और कानून का राज अलापने वालों को जनता देख और बखूबी समझ चुकी है। आने वाले समय को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता को देख विपक्षियों की घबराहट बढ़ रही है। देश को बचाने के लिए एक मजबूत लोकतंत्र होना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है। तत्पश्चात सेक्टर प्रभारियों से ग्रुपवार समीक्षा कर कमर कस लेने की नसीहत दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, क्रांति शुक्ला, सुधाकर तिवारी, श्रीधर मिश्रा, धीरेंद्र पांडेय, मुशीर इकबाल, सुरेशचंद उपाध्याय, लालमनि चौरसिया, राजेंद्र दुबे, लवकुश नारायण मिश्र, माबूद खां, रेहान अहमद, राजेश पांडेय, कुंजबिहारी उपाध्याय, डा.सगीर हसन, गुलजारीलाल उपाध्याय, लल्लन मिश्रा, कन्हैया तिवारी, सुरेश तिवारी, जगदीश पासी, आनंद उपाध्याय, डॉ. देवेंद्र दुबे, जगदीश पांडेय, अमृतलाल, मिठाईलाल, संतोष बघेल, बालमुकुंद कसेरा आदि ने प्रभारी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed