फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के एकौनी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के आम रास्ते पर ग्राम प्रधान अतिक्रम कर चहारदीवारी बना रहे हैं। इससे गांव वालों का आना जाना मुश्किल हो गया है। विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

गांव में रास्ते की समस्या को देखते हुए एकौनी गांव में आने-जाने के लिए कच्चा रास्ता बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान प्रधान उक्त रास्ते पर बाउंड्री वाल बनाकर अवैध अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे गांव वालों के सामने रास्ते की समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव में प्रवेश के लिए वही मुख्य मार्ग है। लेकिन, रास्ते को पूरी तरह से ग्राम प्रधान दबंगई अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। इससे नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में उक्त प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर अवैध अतिक्रमण से रास्ते को मुक्त कराने की मांग की। इस मौके पर ओम प्रकाश, सत्यनारायण, दीना नाथ बिंद, रामसजीवन, विजय, प्रमिला, फूलेसरा, कांती देवी, गजानंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed