{"_id":"5c5dce1fbdec2273910072d7","slug":"41549651487-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रो पर अंधेरा, परीक्षार्थियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रो पर अंधेरा, परीक्षार्थियों को दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिश ने बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम दोनों पालियों में आसमान में काले बादलों के होने से कमरों में अंधेरा छा रहा है। इससे परीक्षा देते समय छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के बाद डीआईओएस अशोक कुमार ने सभी केंद्राध्यक्षों को कक्षों में समुचित बल्ब लगाने का निर्देश दिया।
सिात फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। पांच से 10 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए रहने से परीक्षा केंद्रों के कमरे में अंधेरा छा रहा है। कुछ केंद्रों से शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने औराई के आद्या प्रसाद इंटर कॉलेज बनवारीपुर, सुरियावां के लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज करियांव,गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज बरवां समेत करीब छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर प्रकाश की सुविधा सही नहीं मिली। कक्षों में एक से दो बल्ब लगे हैं, जो समुचित प्रकाश देने में असमर्थ हैं। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि कक्षों में चारों तरफ बल्ब लगाएं, जिससे प्रकाश की समस्या दूर हो सके। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अन्य सुविधाएं तो बेहतर मिलीं पर प्रकाश व्यवस्था ठीक न थी। उन्होंने कक्षों के चारों तरफ एलईडी बल्ब लगवाने का निर्देश दिया।
सामान्य विषयों की हुई परीक्षा
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को दोनों पालियों में सामान्य विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा अयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 92 में 88 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और चार अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के संगीत गायन में पंजीकृत 177 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जो गिने-चुने केंद्रों पर हुई।