{"_id":"5c3a3a6ebdec2273492d72b8","slug":"41547319918-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी नेत्री प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कस्बे के मशाल टाकीज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उनके नाम का केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान भदोही लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि प्रियंका गांधी देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टी अध्यक्ष से उन्हें भदोही से लोकसभा प्रत्याशी बनाने की मांग करते हैं। पूरा देश प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर देखता है। जन्मदिन समारोह में कहा गया कि भदोही कालीन उद्योग के लिए स्वं इंदिरा गांधी ने जो किया, वह उनके बाद कोई नेता या सरकार नहीं कर सकी। ऐसे में यदि उन्हें भदोही से चुनाव में उतारा गया तो कालीन उद्यमी, मजदूर, बुनकर सब उनके लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मसूद आलम , काशीनाथ, कमर मलिक, करमचंद बिंद, निजामुद्दीन मंसूरी, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, शिफा अशीन, शाह आलम, सफीक अंसारी, राजेश कुमार यादव, राम लाल, मो.मुश्ताक, विशाल गौतम, राजन गौतम आदि मौजूद रहे।