{"_id":"5c2a676abdec22570156b3a2","slug":"41546282858-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद का लक्ष्य बढ़ा, अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद का लक्ष्य बढ़ा, अब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धान खरीद की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन ने लक्ष्य को बढ़ा दिया है। अब 36 हजार 500 एमटी के सापेक्ष 86 हजार 900 एमटी धान की खरीद होगी। विभाग की ओर से 20 क्रय केंद्रो पर अब तक 29 हजार एमटी धान को खरीदा जा चुका है। विभाग पुराने लक्ष्य को जनवरी के पहले सप्ताह में पार कर जाएगा।
रबी और खरीफ सीजन में सरकार किसानों से गेहूं और धान की खरीद करती है। एक नवंबर से फरवरी तक होने वाली धान खरीद के लिए जिले में शुरुआती दौर में 11 केंद्र बनाए गए। नवंबर महीना खरीद की खानापूर्ति में गुजर गया। इसके पीछे मिलरों संग विभागीय आंदोलन रहा। दिसंबर महीने की पहली तारीख से धान की खरीद ने तेजी पकड़ी और 16 दिसंबर तक खरीद 40 फीसदी तक पहुंच गया। 31 दिसंबर तक धान की खरीद पुराने लक्ष्य 35 हजार 500 एमटी के सापेक्ष 80 फीसदी यानि 29 हजार एमटी से अधिक की हो चुकी है। धान की बेहतर पैदावार और जनपदों से खरीद की अच्छी रिपोर्ट के मद्देनजर शासन ने जिले का लक्ष्य ढाई गुना अधिक कर दिया। अब जिले में 86 हजार 900 एमटी धान की खरीद की जाएगी। क्रय एजेंसियों की ओर से दिलचस्पी न लेने से शुरूआत में 11, 15 के बाद अब 21 केंद्र संचालित हो गए हैं। जिसमें विपणन, पीसीएफ समेत अन्य एजेंसियों के केंद्र शामिल है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि सभी केंद्रो पर धान की खरीद बेहतर ढंग से हो रही है। शासन से अब 86 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है जो 2017 के 53 हजार के सापेक्ष करीब 30 हजार एमटी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने खरीद के लिए पंजीकरण भी अधिक कराया। पिछले साल पांच हजार 169 किसानों ने पंजीकरण कराया था जबकि इस साल सात हजार से अधिक का पंजीकरण हो चुका है। धान खरीद में तीन हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है।