फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 लाख से बनकर तैयार नलकूप नागरिकों को समर्पित

30 लाख से बनकर तैयार नलकूप नागरिकों को समर्पित

Tue, 06 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
30 लाख से बनकर तैयार नलकूप नागरिकों को समर्पित
भदोही। नगर पालिका परिषद के दरोपुर में स्थित नवनिर्मित ओवरहेंड टैंक का सोमवार को लोकार्पण किया गया। दरोपुर में नलकूप खराब हो जाने के बाद नए नलकूप का निर्माण कराया गया है। शाम पांच बजे 30 लाख की लागत से बने नलकूप के शिलापट्ट का अनावरण विधिवत पूजन अर्चन और मंत्रोच्चारण के बीच विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की ओर सरकार का पूरा ध्यान है। इस नलकूप के भरोसे 15 वार्डों की जलापूर्ति व्यवस्था थी। जो बीते चार वर्ष से खराब हो जाने से समस्या बढ़ गई थी। लेकिन इसका लोकार्पण हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। अध्यक्ष ने बताया कि जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई होगी। पेयजल समस्या मूलभूत आवश्यकता है, जिसको लेकर शासन गंभीर है। कुछ अन्य वार्डों में व्यवस्था सुदृढ़ किया जाना है। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक और पालिकाध्यक्ष का सभासदों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बताया कि शीघ्र ही गांधी मैदान स्थित नलकूप का भी लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के मौके पर जेई जल प्रदीप यादव, विनीत बरनवाल, अभय राज सिंह, करुणा शंकर दूबे, गुलाम संजरी, हसीब खां, महेंद्र बिंद, कमलेश जायसवाल, शफीक अहमद, महेंद्र गुप्ता, जावेद कुरैशी, हन्नान अंसारी, गिरधारी जायसवाल, इरशाद अंसारी, सुजीत यादव, दीपक गुप्ता, अजय सिंह, अरुण जायसवाल बबलू, राजेश जायसवाल, प्रभु सेठ, मुन्नीलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed