फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पात्र लाभार्थियों में कार्ड वितरित

पात्र लाभार्थियों में कार्ड वितरित

Fri, 26 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पात्र लाभार्थियों में कार्ड वितरित

विज्ञापन
भदोही। जिलापूर्ति विभाग और नगर पालिका ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के 1721 लाभार्थियों को नगर पालिका क्षेत्र के तीन मोहल्लों की दुकानों से संबद्ध लाभार्थियों को राशन कार्डों का वितरण किया। लाभार्थियों के नाम सूची में पहले से थे, लेकिन कार्ड का वितरण नहीं हुआ था। इस मौके मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र के 50 खाद्यान्न दुकानों के सभी लाभार्थियों को एक सप्ताह के अंदर कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

डीएसओ ने बताया कि नगर के 25 वार्डों में खाद्यान्न वितरण के लिए 50 दुकानें हैं। नगर में अंत्योदय योजना के 1554 और पात्र गृहस्थी योजना के 12429 लाभार्थियों का चयन हो चुका है। उनके नाम पोर्टल पर सूची में हैं। कार्ड बनने की प्रक्रिया में होने से सभी लाभार्थियों को सूची से राशन का वितरण हो रहा था। इस बीच राशन कार्ड बन कर आ गए हैं। बताया कि शुक्रवार को सात कोटेदारों से संबद्ध अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के 1721 लाभार्थियों के कार्ड वितरित कर दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि मथुरापुर कैंप में 310, मर्यादपट्टी में 925, दरोपुर में 178 कार्डों का वितरण हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के अलावा सभासद रचना मौर्य, रमेश सरोज, गिरधारी जायसवाल, करुणाशंकर दूबे, प्रभु सेठ, अरविंद रचना मौर्य, आशीष जायसवाल, विशाल दूबे, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed