फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मिशन इंद्रधनुष बच्चों के लिए होगा कारगर

मिशन इंद्रधनुष बच्चों के लिए होगा कारगर

Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष बच्चों के लिए होगा कारगर
गोपीगंज। नगर के मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिज्विया में शनिवार को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें योजना के बेहतरी पर प्रकाश डाला गया। सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि देश में कई गंभीर बीमारियों का इलाज आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग नहीं करा पाते। बच्चों में कुपोषण की वजह से कई रोगों को घर के सदस्य नहीं पहचान पाते। मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से ऐसी गंभीर बीमारियों को टीकाकरण के माध्यम से समाप्त किया जाएगा। देश में बड़ी संख्या में बच्चे बीमारी से काल कवलित हो जाते हैं। टीकाकरण से 40 फीसदी बच्चों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर में विकसित होती है। ये टीके अत्यंत महंगे होते हैं लेकिन सरकार इन्हें हमारे लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराती है, जिससे हमारे नौनिहालों की रक्षा हो सके। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय, नंदलाल, मो. अनीस, दिनेश कुमार सिंह मो. जाफर अंसारी, मजीद अंसारी, हलीम प्रधान, इस्लामुद्दीन आदि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मो. मुख्तार रिजवि और संचालन इम्तियाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed