फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्व सांसद के दो शिक्षण संस्थानों की जांच शुरू

पूर्व सांसद के दो शिक्षण संस्थानों की जांच शुरू

Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद के दो शिक्षण संस्थानों की जांच शुरू
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व सांसद और वर्तमान में भाजपा सदस्य गोरखनाथ पांडेय के दो शिक्षण संस्थानों की जांच शुरू हो गई है। डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर स्थित जगवंती देवी हीरानंद महाविद्यालय और हीरानंद पांडेय इंटर कॉलेज के तालाब की जमीन पर बने होने की शिकायत मुख्यमंत्री और जन सुनवाई पोर्टल पर की गई है। आरोप है कि दोनों संस्थान अभिलेखों में हेराफेरी कर तालाब की जमीन पर बनाए गए हैं।
गत दिनों कुछ लोगों ने ज्ञानपुर तहसील के बेरवा पहाड़पुर गांव में पूर्व सांसद पांडेय के दोनों शिक्षण संस्थान तालाब की जमीन पर बनवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भी मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार अभिलेखों में आराजी संख्या 521, 532, 523, 524 पर सरकारी तालाब दर्ज है। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से पहले इसकी रजिस्ट्री अपने और परिवार के नाम से करवाई गई, फिर उसे विद्यालयों के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2011 में तत्कालीन जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने दोनों विद्यालयों को गिराने का आदेश भी दिया था। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। डीएम विशाख जी का कहना है कि एसडीएम ज्ञानपुर को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय तालाब की जमीन पर नहीं बने हैं। भूमिधरी की जमीन रजिस्ट्री करवाकर विद्यालय बनवाए गए हैं। राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
- गोरखनाथ पांडेय, पूर्व सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed