फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   41 thousand toilets expired in just seven years, repair will cost Rs 19.94 crore, rates will monitor

Bhadohi News: सात साल में ही 41 हजार शौचालय हो गए एक्सपायर, 19.94 करोड़ से होगी मरम्मत

Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
41 thousand toilets expired in just seven years, repair will cost Rs 19.94 crore, rates will monitor
फोटो: 07,08
विज्ञापन

जिले में बने हैं 3.29 लाख एकल शौचालय, विभागीय सर्वे में अधिकांश मिले बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सात साल पहले बने तीन लाख 29 हजार में से 41 हजार 546 एकल शौचालय एक्सपायर हो गए। शौचालय उपयोग लायक नहीं है। किसी में दरवाजा नहीं है तो किसी का छत ही नहीं है। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे शौचालय हैं जिनका सोख्ता ही नहीं है। पंचायत विभाग के सर्वे में खस्ताहाल शौचालय चिह्नित हुए हैं। अब पंचायत राज विभाग रेट्रोफिटिंग के माध्यम से उनकी मरम्मत कराएगी। एक शौचालय पर 4800 रूपये खर्च किए जाएंगे।
देश में स्वच्छ भारत की मुहिम दो दशक से चल रही है, लेकिन 2014 के बाद अभियान में प्रगति आई। करीब सात साल पहले 2018 में जिले में दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए। उसके बाद मांग के आधार पर प्रतिवर्ष पांच हजार से 15 हजार शौचालय स्वीकृत हुए। अब तक 546 ग्राम पंचायतों में तीन लाख 29 हजार शौचालय बनाए जा चुके हैं। देखरेख के अभाव में अधिकांश शौचालय जर्जर हो गए। अधिकतर ग्राम पंचायतों शौचालय उपयोग लायक नहीं है। पंचायत राज विभाग की तरफ से कराए गए सर्वे में जिले के छह ब्लॉक में 41 हजार 546 शौचालय खस्ताहला मिले हैं। बदहाल शौचालयों की मरम्मत पर करीब 19.94 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

---------
सामुदायिक शौचालयों की भी खस्ताहाल
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे फेज में हर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था। बड़ी ग्राम पंचायतों में दो शौचालय बनाए गए हैं। 546 ग्राम पंचायतों में 662 बनाए जाने हैं। इसमें जमीन विवाद को छोड़कर करीब सभी शौचालय पूर्ण हो गए हैं, लेकिन केयर टेकर की उदासीनता के कारण कई ग्राम पंचायतों में सामूदायिक शौचालय बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ब्लॉकवार बदहाल शौचालय
ब्लॉक रेट्रोफिटिंग लायक शौचालय
अभोली 1819
औराई 7144
भदोही 7497
डीघ 10375
ज्ञानपुर 11041
सुरियावां 3670
--------------
वर्जन
पंचायत सहायकों के सर्वे में करीब 41 हजार शौचालय खस्ताहाल मिले हैं। राज्य वित्त से इनकी मरम्मत कराई जाएगी। एक शौचालय पर अधिकतम 4800 रूपये खर्च किए जाएंगे।- संजय मिश्रा, डीपीआरओ भदोही
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed