फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   400 meter incomplete road increases problems for pedestrians

Bhadohi News: 400 मीटर अधूरी सड़क ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें

Mon, 03 Nov 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
400 meter incomplete road increases problems for pedestrians
सुरियावां के कीर्तिपुर से कसेरवा मार्ग पर बने गड्ढे और कीचड़। जागरूक पाठक
सुरियावां। सरकार के गड्ढामुक्ति अभियान की हवा निकल रही है। विभागीय लापरवाही से छूटी 400 मीटर सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जौनपुर के कसेरवां-जंघई से जुड़ने वाले कीर्तिपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के अंबार से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। चेतावनी दी कि अधूरी सड़क को पूरी न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सुरियावां ब्लॉक के पश्चिमी छोर पर कीर्तिपुर से चकजीतराय से होकर केसरवां-जंघई मार्ग तक एक सड़क बनी है। जिला पंचायत की ओर से करीब सात से आठ साल पूर्व बनाई गई चार किमी की इस सड़क का 400 मीटर छोड़ दिया गया है। कच्ची सड़क होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अफसर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का ध्यान उक्त मार्ग पर नहीं जा रहा है। थोड़ी बारिश में भी मार्ग की हालत नारकीय हो जाती है। सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। शिकायत के बाद भी सड़क न बनने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के कौशलेश दुबे, रविशंकर, सुनील सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज दुबे, कड़ेदीन दुबे, दिनेश, पंकज कुमार ने अधिकारियों से उक्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed