फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 thousand devotees worshiped Maa Kalaratri, Mahashtami is today

Bhadohi News: 40 हजार भक्तों ने की मां कालरात्रि की आराधना, महाष्टमी आज

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
40 thousand devotees worshiped Maa Kalaratri, Mahashtami is today
चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शुक्रवार को भक्तों ने मां कालरात्रि की आराधना की। मां से दुख, शोक, भय से मुक्ति की कामना की। जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं शीश नवाया। देवी मंदिरों में सुगंधित पुष्पों से मां कालरात्रि का शृंगार किया।
विज्ञापन

अलाैकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि पांच अप्रैल शनिवार को रात 12.4 बजे से नवमी तिथि लग जाएगी। नवमी तिथि रविवार रात 11.13 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। भक्त अष्टमी का व्रत शनिवार को रख सकते हैं। श्रद्धालु सात अप्रैल को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं। कहा कि नवमी तिथि में भी कन्या पूजन करके व्रत का पारण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज सदर मोहाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर काली महाल, शीतला माता मंदिर लालापुर, मां शीतला धाम डेरवां, शक्ति धाम तिंलगा, ज्ञानपुर के घोपइला मंदिर, हरिहर नाथ परिसर स्थित मां काली देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। देवी मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन, पंचरे का दाैर चलता रहा।
ऐसे करें पारण : गोपीगंज। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद तिवारी ने बताया कि नवमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजन अर्चन करना चाहिए। उन्हें भोग अर्पित करें। पांच बार आरती करें। देवी गीत पंचरा गीत गाए, इसके बाद नौ कन्या का पूजन करें।

कन्याओं का पैर धोकर, उन्हें थाली हलवा, पूड़ी, खीर और चने परोसे। कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। महाप्रसाद के साथ व्रत खोलना उत्तम माना जाता है।
बताया कि नवरात व्रत पारण करने के लिए नवमी की समाप्ति के बाद अर्थात दशमी तिथि को ही उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed