{"_id":"6a03752e0f6b6bda53028f84","slug":"40-players-learning-hockey-in-the-camp-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-142990-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शिविर में हाॅकी सीख रहे 40 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शिविर में हाॅकी सीख रहे 40 खिलाड़ी
विज्ञापन
जिला हाॅकी संघ के तत्वाधान में मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में ग्रीष्म कालीन हाॅकी प्रशिक्षण शिविर में 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें स्टेडियम के हाॅकी प्रशिक्षक मुनौवर हुसैन टिप्स दे रहे हैं। शिविर 31 मई तक चलेगा।
जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में स्टेडियम में काफी सुविधाएं हैं। बताया कि यह शिविर केवल 14 वर्ष तक के हाॅकी खिलाड़ियों के लिए है।
प्रशिक्षक मुनौवर हुसैन ने बताया कि सुबह ढाई घंटे और शाम तीन घंटे शिविर चल रहा है। कुल 40 खिलाड़ी शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमे 28 बालिकाएं भी हैं। शिविर का आयोजन स्पोर्ट्स कालेजों में प्रवेश के मद्देनजर किया गया है। बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को हाॅकी के कौशल के साथ-साथ अनुशासन और फिट रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्हें खेल की बारीकियां भी सिखाई जा रही हैं। बच्चों को टीम भावना से भी परिचित कराया जा रहा है। बताया कि स्टेडियम की ओर से भी हाॅकी, गेंद आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।