फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 ICU beds to be built in four CHCs for children

बच्चों के लिए चार सीएचसी में बनेंगे 40 आईसीयू बेड

Sun, 27 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
40 ICU beds to be built in four CHCs for children
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के पहले ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। बच्चों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए चार सीएचसी पर 40 आईसीयू बेड तैयार किया जा रहा है। जिसमें गंभीर रूप से संक्रमित होने वाले बच्चों को भर्ती किया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना से विश्व के कई देश परेशान है। दूसरी लहर ने देश, प्रदेश और जिले में जमकर तबाही मचाई। आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। अब तीसरी लहर आने से पूर्व ही शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। तीसरी लहर में बच्चों को अधिक खतरा होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क होकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। इसके लिए चार सीएचसी में 10-10 बेड की आक्सीजनयुक्त आइसीयू बेड बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं सरकार की ओर मेडिकल किट उपलब्ध हो गए है। औराई, सुरियावां, डीघ, दुर्गागंज सीएचसी में 10-10 बेड की आइसीयू बनाने की तैयारी की जा रही है। शासन से मिले मेडिकल किट को सीएचसी को उपलब्ध कराया जा रहा है। संक्रमित होने के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चार सीएचसी में 10-10 बेड की आइसीयू बनाने की तैयारी चल रही है। मेडिकल किट भी जिले में उपलब्ध हो गए जिसका वितरण निगरानी समितियों की ओर लक्षण दिखने पर की जाएगी। पहले चरण में करीब ढाई लाख बच्चों के लिए मेडिकल किट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed