{"_id":"668441fffb9e00a399078ad8","slug":"40-houses-submerged-in-drain-water-for-one-month-12-sick-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-113790-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक महीने से नाले के पानी में डूबे 40 घर, 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक महीने से नाले के पानी में डूबे 40 घर, 12 बीमार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड नंबर पांच की यादव बस्ती के 40 घर की करीब 200 आबादी एक महीने सेे नाले के पानी में डूबी है। बस्ती में बह रहे गंदा पानी का असर है कि पूरे वार्ड में संक्रामक बीमारी का असर है। वार्ड के करीब एक दर्जन लोग बीमार पड़े हैं। लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी सब जानते हुए भी अंजान बने हैं।
नगर के वार्ड नंबर पांच की यादव बस्ती में करीब 40 परिवार रहता है। बस्ती की आबादी 200 से 250 के आसपास है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निकासी न होने के कारण बीते एक महीने से पूरे बस्ती में पानी भरा है। नगर पंचायत प्रशासन बार-बार सफाई का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक नाले की सफाई नहीं की जा सकी। लगातार एक महीने से पूरे बस्ती में गंदा पानी फैलने का असर यह है कि अब बस्ती के लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सप्ताह भर के भीतर करीब दो दर्जन लोग बीमार पड़ चुके हैं।
इस समय बस्ती के एक दर्जन लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि हर साल इस तरह की समस्या से दो-चार होते हैं। कुछ दिनों में जब बारिश होने लगेगी तो यहीं गंदा पानी लोगों के घरों में भी प्रवेश करने लगेगा।लोगों ने चेताया कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
दावा, दो बच्चों की हो चुकी है मौत, एक दर्जन अस्पताल में भर्ती
स्थानीय मुन्नी लाल यादव और दयाशंकर यादव ने दावा किया कि बस्ती में फैली संक्रामक बीमारी से एक सप्ताह पहले मुन्नू यादव के दो बच्चे यस (9) व रुही (5) की मौत हो गई। इसके अलावा इनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इस समय अलग-अलग अस्पतालों में बस्ती निवासी धनी शंकर यादव, नागेंद्र यादव, अंकित यादव, माधुरी यादव, कृष्ण यादव, महेश कुमार, लक्ष्मीन यादव का इलाज चल रहा है।
डीएम साहब... एक बार वार्ड में आइए
ज्ञानपुर। यादव बस्ती के रहवासियों ने जिलाधिकारी से एक बार वार्ड में आने की गुहार लगाई है। कहा डीएम साहब मौके पर आइए और हकीकत देखिए। उसके बाद निर्णय लीजिए। दो बच्चों के मौत बाद भी स्वास्थ्य महकमा की टीम बस्ती में जांच करने नहीं पहुंच सकी है। आखिकर क्या कारण है कि इतने लोग बीमार पड़े हैं। निकाय प्रशासन की ओर से दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया है।