फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 complaints of water leakage in a month, people in 5,000 homes in Suriavan and Ghosia are consuming contaminated water

Bhadohi News: एक महीने में 40 बार लीकेज की शिकायत, सुरियावां और घोसिया में 5000 घर के लोग पी रहे दूषित जल

Fri, 09 Jan 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
40 complaints of water leakage in a month, people in 5,000 homes in Suriavan and Ghosia are consuming contaminated water
नगर पचायत घोसिया में सड़क पर भरा लीकेज पाईप का पानी। संवाद
ज्ञानपुर। सुरियावां और घोसिया में दो साल से पेयजल पाइप लीकेज की समस्या है। इससे सुरियावां में 3000 और घोसिया में 2000 लोग दूषित पानी पी रहे हैं। सीवर और पेयजल की पाइप लाइन अलग-बगल होने के कारण यह समस्या बनी है। एक महीने में लगभग 40 लोगों ने शिकायत की है। फिर भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत के बाद देश में पेयजल की शुद्धता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। निकायों में लीकेज को ठीक कराया जा रहा है। गोपीगंज और भदोही में तो अभियान चलाकर विभाग लीकेज ठीक कर रहा है। वहीं, सुरियावां और घोसिया में शिकायत के बाद भी नगर पंचायत लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सुरियावां नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सुरियावां-अभिया जाने वाली रोड के किनारे पेयजल पाइप लाइन नीचे से गई है। यह समस्या दो साल से है। लीकेज के कारण ही बिजली का खंभा झुक गया है। इस पाइप लाइन से 150 घरों में पेजयल आपूर्ति होती है। लीकेज होने के कारण घरों में दूषित पानी आता है। पाइप लाइन से अंबेडकर नगर, अनुसूचित जाति बस्ती, रामबाग, नेता नगर पावर हाउस तक के घरों में पानी की आपूर्ति होती है। यहीं हाल घोसिया के वार्ड नंबर 7 वीर अब्दुल हमीद नगर (मिश्रानी), वार्ड नंबर 12 पक्का चौक और वार्ड नंबर 9 दरियागंज में नलों से भी दूषित पानी आ रहा है। वार्ड सात के मिश्रानी नगर में बीते डेढ़ साल से लीकेज की समस्या है। करीब 100 घरों में इस पाइप से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


सभासद ने 25 बार की शिकायत, ईओ को पता ही नहीं
सुरियावां के वार्ड नंबर एक में लीकेज ठीक करने के लिए सभासद ने 25 बार शिकायत की है। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं, ईओ घोसिया डॉ. अनुपम कुमार का कहना है कि हमें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली होती उसे ठीक कराया गया होता। सुरियावां के ईओ सुजीत ने बताया कि पाइपलाइन के सटे बिजली का खंभा लगा है। पाइप लाइन लीकेज ठीक कराने के दौरान खंभा गिर सकता है। बिजली उपकेंद्र सुरियावां के जेई ने निरीक्षण किया है। खंभा हटने के बाद ही लीकेज ठीक होगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की पीड़ा
बीते दो साल से समस्या बनी है। कई बार शिकायत की गई। फिर भी लीकेज की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
- कैलाशनाथ, सुरियावां।


लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों को आरओ वाटर प्लांट का पानी खरीदना पड़ रहा है। - त्रिभुवन, सुरियावां।
मुख्य सड़क पर डेढ़ साल से पाइप लीकेज होने के कारण समस्या बनी है। 100 घरों के लोग इस समस्या से परेशान हैं। - आजाद अहमद, घोसिया।
नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं।
- एबरार अहमद, घोसिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed