फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   376 examiners absent during evaluation, explanation sought

Bhadohi News: मूल्यांकन में 376 परीक्षक अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
376 examiners absent during evaluation, explanation sought
जिले में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। परिषद से नामित परीक्षकों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। शनिवार को दोनों केंद्रों पर 376 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसे लेकर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। राजकीय और वित्तपोषित विद्यालय के परीक्षकों के खिलाफ परिषद को पत्र लिखा गया है। चौथे दिन कुल 26 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


जिले के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में 19 मार्च से यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। शुरूआती दो दिनों में दोनों केंद्रों पर 15-15 हजार कापियां जांची गई। शनिवार को मूल्यांकन में तेजी जरूर आई, लेकिन परीक्षकों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला थमा नहीं।
विज्ञापन

नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के मूल्यांकन में लगे 605 परीक्षकों में 326 आए, जबकि 279 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उप नियत्रंक की रिपोर्ट पर मुख्य नियंत्रक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा। यहां पर हाईस्कूल की 18 हजार 771 कापियां जांची गई। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 277 परीक्षकों में 180 आए जबकि 97 अनुपस्थित रहे। यहां पर 7895 कापियों का मूल्यांकन किया गया। दोनों केंद्रों पर 376 परीक्षक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस एवं मुख्य नियंत्रक अंशुमान ने बताया कि सभी अनुपस्थित परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वित्तपोषित विद्यालय के परीक्षकों के खिलाफ परिषद को पत्र लिखा गया है।उन्होंने बताया कि अब तक हाईस्कूल की एक लाख 22 हजार कापियों में 55 हजार 485 और इंटरमीडिएट में 60 हजार में 28 हजार 250 का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed