फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   37.11 lakh for special repair of Kalanuan road

Bhadohi News: 37.11 लाख से कलनुआं मार्ग की होगी विशेष मरम्मत

Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
37.11 lakh for special repair of Kalanuan road
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन से बड़ागांव होकर कलनुआ जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए 37 लाख 11 हजार रुपये स्वीकृत हो गए हैं। करीब दो किमी 300 मीटर सड़क बनने से आसपास के आठ से 10 गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। जल्द ही निविदा जारी कर लोक निर्माण विभाग काम शुरू कराएगा। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। बारिश के बाद शासन स्तर पर तेजी से सड़कें स्वीकृत की जा रही हैं। इसमें जीटी रोड से बड़ागांव कलनुआ मार्ग को भी स्वीकृति मिल गई है। करीब 37 लाख 11 हजार की लागत से बनने वाली सड़क दो किमी 300 मीटर है। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इसके निर्माण की कवायद में जुट गया है। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि कलनुआं समेत कई ग्रामीण मार्गों के लिए स्वीकृति मिली है। जल्द ही निविदा जारी कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed