फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 lakh rupees will increase the beauty of Rampur pond

Bhadohi News: 35 लाख से बढ़ेगी रैमलपुर तालाब की रौनक

Sat, 24 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
35 lakh rupees will increase the beauty of Rampur pond
भदोही। नगरपालिका की सीमा में शामिल नए वार्ड रैमलपुर के प्राचीन तालाब की रौनक बढ़ेगी। नगर पालिका में 35 लाख की लागत से तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। तालाब पर पैदल चलने का पाथवे के साथ-साथ तालाब पर प्रकाश व्यवस्था, बेंच के साथ साथ बागीचा भी विकसित किया जाएगा। अगले माह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने कहा कि लोगों के सुबह-सुबह पैदल चलने या टहलने के लिए शहर में जमीन ढूंढे नहीं मिल रही है। रैमलपुर गांव था जिसे परिसीमन में भदोही नगर पालिका में शामिल करने के बाद दो वर्ष पहले नगर पालिका चुनाव के बाद से रैमलपुर वार्ड शहर का हिस्सा है। वहां के लोगों की सहूलियत के लिए नया तालाब खोदवा कर उसे विकसित किया जा रहा है। बताया कि अमृत 2.0 के तहत 35 लाख रुपये की लागत से तालाब विकसित किया जा रहा है। इसमें पाथवे बन चुका है। तालाब के चारों ओर बाड़ लगाए जाने के अलावा सुबह शाम लोगों के लिए कुछ पल बिताने के लिए बैठने की सुविधा के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। कहा कि जून में सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे जनसामान्य के लिए खोल दिया जाएगा। वार्ड की सभासद सुमन ने कहा कि चेयरमैन नरगिस अतहर ने नागरिकों की समस्या सुन ली। लोगों को मार्निंग और इवनिंग वाॅक के लिए वार्ड में एक अच्छी जगह हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed