फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   347 leaflets including 22 of district panchayat rejected

जिला पंचायत के 22 समेत 347 पर्चे खारिज

Tue, 06 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
347 leaflets including 22 of district panchayat rejected
कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष में पर्चे की जांच करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण हो गई। जिला पंचायत के 22 सहित 347 पर्चे खारिज हो गए। इसमें ग्राम प्रधान के 24, बीडीसी के 23 और सदस्य के 278 नामांकन शामिल रहे। सोमवार को चार प्रधान पद सहित छह पर्चे खारिज हुए थे। बुधवार को नाम वापसी संग प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6800 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इसको लेकर दो दिनों तक कलेक्ट्रेट और सभी छह ब्लॉकों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। सोमवार संग मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। पहले दिन छह नामांकन पत्र निरस्त हुए जबकि मंगलवार को यह संख्या 100 को पार कर गई। नामांकन कक्षों में आरओ की देखरेख में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) ने न्याय पंचायत वार नामांकन पत्रों की जांच की। अभिलेखीय खामियों के कारण जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड एक से आठ तक नौ, नौ से 18 तक में पांच और 19 से 26 तक आठ पर्चा खारिज किया गया। एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक में दूसरे दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के 147 नामांकन पत्रों की जांच में तीन, ग्राम प्रधान के 263 में एक और ग्राम पंचाय सदस्य के 1056 पर्चे की जांच में 27 को खारिज किया गया। आरओ अशोक कुमार ने बताया कि कागजी खामियों के कारण पर्चे निरस्त हुए। औराई ब्लॉक में प्रधान के तीन, बीडीसी के सात और सदस्य के 72, जबकि ज्ञानपुर ब्लॉक में दो प्रधान, चार बीडीसी और सदस्य के 21 पर्चे खारिज हुए। डीघ ब्लॉक में प्रधान के 10, बीडीसी के दो और सदस्य के 49 पर्चे निरस्त हुए। सुरियावां में प्रधान के चार, बीडीसी के पांच और सदस्य के 92 जबकि अभोली में प्रधान दो, बीडीसी तीन और सदस्य के 15 पर्चे खारिज हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी और दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन होगा। बताते चलें कि जिले के छह ब्लॉकों में दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य के 26 सीटों के लिए 590, 546 प्रधान पद पर 5656, बीडीसी के 661 पदों के लिए 3571 और सदस्य पद 6648 के लिए 6311 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed