{"_id":"676079f68844c0b63c020444","slug":"34-meritorious-students-of-knpg-will-be-honored-in-the-university-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120167-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विद्यापीठ में केएनपीजी के 34 मेधावी पाएंगे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विद्यापीठ में केएनपीजी के 34 मेधावी पाएंगे सम्मान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधावी अपना परचम लहराएंगे। तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण समेत कुल 34 होनहार कुलाधिपति पदक से सम्मानित होंगे। सोमवार को संस्कृत, चित्रकला समेत चार अन्य विषयों की टॉपटेन सूची जारी कर दी गई। इसमें चित्रकला विभाग में नौ विद्यार्थी टाॅपटेन में शामिल हैं।
काशी विद्यापीठ की ओर से हर साल दीक्षांत समारोह का आयोजन होता है। इसमें संबद्ध महाविद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों सम्मान पाने का मौका मिलता है। शनिवार के बाद सोमवार को भी विद्यापीठ की तरफ से शेष अन्य विषयों की मेरिट सूची जारी की गई। चित्रकला विभाग से कुल नौ विद्यार्थी टॉप टेन की सूची में शामिल हुए हैं। इसमें सूरज कुमार प्रजापति ने प्रथम रैंक प्राप्त किया है। अब महाविद्यालय के तीन मेधावी स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगे। चित्रकला विभाग से सूरज के अलावां अनामिका, शिवांगी मौर्य, काजल, नकुल यादव, पुष्पा यादव, सोनाली पाल, रोहित पाठक और रीना पांडेय क्रमशः तीसरे से दसवें रैंक पर स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। जंतु विज्ञान से आफ्शा अलीम, दृष्टि मौर्य, निधि सिंह एवं जूही द्विवेदी ने दूसरा, चौथा, सातवां एवं दसवां रैंक प्राप्त किया है। संस्कृत विभाग की प्रीति सिंह ने अपने विषय में पांचवीं रैंक पर पहुंची हैं तो रसायन विज्ञान की तहसीन नाज व रिचा राय क्रमशः तीसरे और नौवें रैंक पर सफल हुई हैं। इसके पूर्व राजनीति विज्ञान की पूजा पांडेय एवं अंग्रेजी विभाग से शीतल राय ने प्रथम रैंक प्राप्त कर कुलाधिपति पदक से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त किया है। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की प्रीति शुक्ला ने छठवीं रैंक प्राप्त किया है वहीं मनोविज्ञान विभाग से उदय नारायण ने चौथा रैंक हासिल किया है। दर्शनशास्त्र विभाग के कुल सात मेधावी मेरिट सूची में सम्मिलित हुए हैं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है कि 34 होनहार दीक्षांत समारोह में सम्मानित होंगे।