{"_id":"5c719a54bdec222be735945d","slug":"31550948948-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में 175 मजदूरों ने कराया पंजियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में 175 मजदूरों ने कराया पंजियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 15 फरवरी से शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीकरण और लाभार्थी कार्ड का वितरण शुरू हो गया है। योजना में पंजीयन के लिए हर रोज असंगठित मजदूरों की भीड़ लग रही है। जिलेभर में अब तक 175 लोगों ने योजना के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीयन के लिए जिले में कई जगह सीएससी सेंटर खोले गए हैं। शनिवार को कई मजदूरों को लाभार्थी कार्ड वितरित किया।
केंद्र सरकार ने 15 फरवरी से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह न्यूनतम तीन हजार की पेंशन दी जाएगी। योजना में पंजीयन कराने के लिए जिले में कई सीएससी ( कॉमन सर्विस सेंटर) सेंटर खोले गए हैं। जिला सीएससी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की इस योजना के लिए अब तक 175 मजदूर अपना पंजीयन करा चुके हैं। जिसके तहत शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत ने दुर्गागंज तिराहे के पास स्थित सीएससी सेंटर पर 10 लाभार्थीयों को योजना का लाभार्थी कार्ड दिया। इस दौरान उन्होंनें बताया की इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूरों को 3000 पेंशन दी जाएगी। योजना की पात्रता में ऐसे सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर शामिल होंगे जिनकी आयु 18-40 वर्ष के बीच हो, फुटपाथ पर ठेला लगाकर समान बेचने वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, खेतिहर मजदूर, भट्ठों पर काम करने वाले समेत बीड़ी श्रमिक, कबाड़ का काम करने वाले, बुनकर, कपड़े की सफाई, चमड़े का कार्य, ऑटो-टैक्सी चालक, समाचार पत्र विक्रेता, समेत 150 श्रेणियों के नियोजित असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों एवं मजदूरों को मिलेगा, जिनकी मासिक आय 15 हजार से ज्यादा नहीं है। इस मौके पर शीतला प्रसाद शास्त्री, वीरेंद्र प्रसाद यादव, इंद्रजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।