फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आवंटित भूमि पर मनबढ़ों का कब्जा, मुसहरों ने किया प्रदर्शन

आवंटित भूमि पर मनबढ़ों का कब्जा, मुसहरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
आवंटित भूमि पर मनबढ़ों का कब्जा, मुसहरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के बरईपुर गांव में आवंटित भूमि पर कब्जा करने के विरोध में सोमवार को वनवासियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम सभा की सरकारी भूमि को उन्हें आवंटित किया गया है। गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने उनके आवास को तोड़कर कब्जा कर लिया। एसडीएम ने मामले में टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया।

डीएम को दिए पत्र में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वनवासी समाज के लोगों को भूमिहीन होने के कारण आवास नहीं मिल पा रहा था। इसलिए उन्हें ग्राम सभा की भूमि आवंटित की गई थी। प्रदर्शनकारियों बरसात, नान्हक, महंगू, गुड्डू, करिया आदि का कहना है कि सोमवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें आवंटित सरकारी भूमि पर मड़हा रखकर कब्जा कर लिया। सरकार की ओर से आवंटित आवास के लिए उनके खाते में धनराशि भी पहुंच चुकी है। ऐसे में आवास निर्माण किया जाना आवश्यक है। लाभार्थियों ने जब आवास निर्माण कराना शुरू किया तो वहां पहले ही कुछ लोग मड़हा रखकर भूमि पर कब्जा कर किए थे। इससे आवासों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुुलिस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। मनबढ़ों पर कार्रवाई के बजाए लीपापोती की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मामला संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने संबंधित लेखपाल और पुलिस की टीम गठित कर मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed