फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीडीपीओ और सुपरवाईजर पर बरसे नोडल अफसर

सीडीपीओ और सुपरवाईजर पर बरसे नोडल अफसर

Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीडीपीओ और सुपरवाईजर पर बरसे नोडल अफसर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद भ्रमण के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले में आए श्रमायुक्त एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने मॉडल अंग्रेजी पूर्व माध्यमिक जोरईं में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। पोषाहार का वितरण नहीं होने पर वह सीडीपीओ और सुपरवाइजर पर बरसे पड़े। सख्त हिदायत दी कि लापरवाही न हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले शेल्टर होम का निरीक्षण करने के दौरान 31 जनवरी तक हैंडओवर करने के लिए कहा। गजिया ओवरब्रिज निर्माण में देरी होने पर सेतु निगम के परियोजना अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर नोडल अधिकारी का स्वागत किया। स्कूल का पठन-पाठन बेहतर होने पर ग्राम प्रधान सीमा यादव, हेडमास्टर, खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए को बधाई दी। प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी मंजू देवी भूमि विवाद के कारण आवास न बनने की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने तत्काल राजस्व विभाग के अधिकारी को जांच कर आवास बनवाने के लिए कहा। बाल विकास योजना के तहत ग्रामीणों ने पंजीरी न मिलने की शिकायत की, जिस पर वह नाराज हो गए। सुपरवाइजर, बाल विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए वितरण का निर्देश दिया। अनाज वितरण की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक और नायब तहसीलदार की टीम गठित कर जांच करने के लिए कहा। संपर्क मार्ग, खाद्यान वितरण, पशुओं का टीकाकरण, विधवा पेशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य, महिला हेल्पलाइन, आंगनबाड़ी समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। इसके बाद ज्ञानपुर में शेल्टर हाउस पानी टंकी के पास निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि 31 जनवरी तक टंकी हैंडओवर कर दे। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम अमृता सिंह, बीएसए अमित कुमार, जयकेश त्रिपाठी, आरके सिंह, सरोज पांडेय आदि रहे। इसके पूर्व नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को चेताया कि शासन के मंशानुसार कार्य किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमाफियाओं और अवैध अतिक्रमण के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। गजिया ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण न होने पर सेतु निगम के परियोजना अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाए। नोडल अधिकारी ने पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान अपराधों में समय से चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा साथ ही यूपी 100 की हर महीने जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने पीठ थपथपायी
ज्ञानपुर। जोरई पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने स्वच्छता गीत स्वच्छ भारत बनावे बदे शौचालय जरूरी बा... गया तो नोडल अधिकारी अनिल कुमार भी गदगद हो उठे। उन्होंने परदेशी का पीठ थपथपाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed