{"_id":"5c3b7abcbdec2273724c367c","slug":"31547401916-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल (एस) नेताओं का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल (एस) नेताओं का अभिनंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अपना दल (एस) जिला इकाई के पदाधिकारियों का रविवार को घमहापुर मोहल्ले में नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का बखान किया गया। पूर्व प्रदेश सचिव नंद जायसवाल ने कहा कि इस योजना से करोड़ो लोग लाभान्वित हुए हैं। यह योजना गरीबों को 5 लाख रुपये तक के उपचार की व्यवस्था देती है।
उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के साथ साथ महंगी हुई है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए यह योजना चलाई है। लोग निजी अस्पताल के अलावा राजकीय अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डीएम सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की भावनाओं से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि यह योजना उनकी देन है। पार्टी गरीबों के लिए कार्यों को सर्वोपरि मानती है।
कार्यक्रम में शनिवार को ज्ञानपुर में हुए हृदय विदारक स्कूल वैन दुर्घटना के घायल बच्चों के परिजनों के प्रति हमदर्दी जताई। कहा गया कि इस मामले में शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की लापरवाही साफ उजागर हुई है। ऐसे में अधिकारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विमलधर दूबे, लक्ष्मण चौहान, विपिन मिश्र, अमित पटेल, राजेश कुमार, विनय राय, लवकेश सिंह, चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, रमेश राव, अमित पांडेय, मो.जैद, जय कुमार, किशन चौहान, नंदु बिंद आदि उपस्थित रहे। (साजिद अंसारी, 1340 बाइट, 7.20 बजे)