फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ठंड का तेवर तल्ख

ठंड का तेवर तल्ख

Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ठंड का तेवर तल्ख

विज्ञापन

ज्ञानपुर। ठंड का तेवर तल्ख हो गया है। पखवाडे् भर की गुनगुनी धूप के बाद रविवार को जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा लुढ़ककर 11 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान सर्द हवाओं के कारण गलन का अनुभव किया गया। इससे जनजीवन बेपटरी हो गया। शाम पांच बजे के बाद गलन बढ़ गई। लिहाजा कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्द हवाओं के साथ तापमान गिरने से सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। सप्ताह भर के अंदर क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलीं। इसके लिए चलते दोपहर बाद तक लोग गलन महसूस करने लगे। सुबह आसमान साफ था। इस दौरान हल्की धुंध देखी गई, लेकिन दोपहर बाद हालात तेजी से बदलते गए और शाम को गलन ने कंपकपी छुड़ा दी। जिला प्रशासन की ओर से अब तक अलाव आदि के इंतजाम नहीं किए गए हैं, लेकिन लोग खुद के प्रयास से जहां-तहां पर अलाव जलाकर ठंड भगाते रहे। ठंड का असर रविवार को सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा। गलन के चलते लोग गर्म कपड़ों से कसे नजर आए। जबकि सड़कों पर यातायात सूर्यास्त के बाद ही कम हो गया। शाम छह बजे के बाद अंधेरे के साथ धुंध ने भी जकड़ना शुरू कर दिया और सड़कों पर वाहनों की तादाद घटकर इक्का-दुक्का रह गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। इस दौरान सड़कों पर घूमंतू किस्म के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया
ज्ञानपुर। जाड़ा बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है। लोग स्वेटर, जैकेट और ब्लेजर आदि की खरीदारी में जुट गए हैं। जिले के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मिश्रा मार्केट, राजा पार्क रोड और गोयल गली आदि इलाकों में लोग कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगाकर कपड़े खरीदते रहे। युवाओं में वूलेन ब्लेजर और जैकेट की मांग ज्यादा है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि बाजार में एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत के ब्लेजर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed