{"_id":"5c0eb316bdec2241bb51dd9f","slug":"31544467222-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की पदयात्रा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति 150वीं जयंती 15 दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम के दसवें दिन भाजपा नेताओं ने नईबाजार नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर के वार्डों समेत जाहिदपुर, रघुनाथपुर, सेंट मेरिज रोड तक पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान पुस्तिका भी वितरित की। संगठन के जिला संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने भदोही को टाऊन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस में शामिल किया है जिससे ढांचागत समस्याओं का निदान हो सकेगा। कहा कि सरकार ने हाल ही में ड्यूटी ड्राबैक में बढ़ोत्तरी कर कालीन उद्यमियों को भारी राहत प्रदान की है।
जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों से अपने घरों और दुकानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया और कहा कि इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी। मुख्य रुप से लालता सोनकर, विनय उमर, रवींद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, कामता चौरसिया, विमल जायसवाल, दीना सोनकर, राजीव मोदनवाल, रामनरेश चौहान, विकास साहू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय चौहान, अनीश श्रीवास्तव, हिमांशु मोदनवाल, रवि जायसवाल, शिव कुमार सोनकर, रमेश चौहान, रजत सेठ, नामवर चौहान आदि शामिल रहे।