फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदाता पु नरिक्षण अभियान के लिए दिए व्यापक दिशा निर्देश

मतदाता पु नरिक्षण अभियान के लिए दिए व्यापक दिशा निर्देश

Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पु नरिक्षण अभियान के लिए दिए व्यापक दिशा निर्देश

विज्ञापन
भदोही। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन कहीं से भी ढिलाई नहीं बरत रहा है। 31 अक्तूबर तक सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाने के बाद पुन: नए सिरे से अभियान छेड़ दिया गया है। खास बात यह है कि इसमे अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। विशेष रूप से बीएलओ के कार्यों की जांच की जा रही है। 25 नवंबर को पुनरीक्षण के लिए विशेष तिथि निर्धारित होने से शुक्रवार को तहसील सभागार में सभी बीएलओ के साथ तैयारियों पर चर्चा की गई।
एसडीएम यमुनाधर चौहान ने सभी बीएलओ का चार चरणों में अलग- अलग बैठक कर 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने पर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल अभिकर्ताओं के साथ समस्त निर्धारित स्थानों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए एक और अवसर दिए जाने की बात कही। इस बीच 18 नवंबर रविवार को आयोग की ओर से प्रदेश में टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत परिवर्तित करते हुए विशेष अभियान की तिथि 25 नवंबर निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला एवं दिव्यांगजनों के पंजीकरण के लिए 17 नवंबर को विशेष अभियान चलाने के बारे में भी बताया। यह भी अपेक्षा की गई कि विधानसभा की मतदाता सूची में 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नागरिकों ने नाम जोड़ने के अलावा त्रुटियों को ठीक कर लिया जाएगा। लोगों से यह भी कहा गया कि अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से मृत लोगों अथवा अन्यत्र जाकर बस गए लोगों के नाम सूची से काटने हैं। बैठक को तहसीलदार रामजी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed