फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 10 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के बौरीबोझ पायका केंद्र पर शुक्रवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी आदि के मुकाबले आयोजित किए गए।

बालक वर्ग की सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में संदीप यादव प्रथम और बालिका वर्ग में कुमारी सिंपल पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बृजेश बिंद प्रथम और बालिका वर्ग में खुशबू बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भी बृजेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में आस्था सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आठ सौ मीटर बालक वर्ग में बृजेश बिंद और बालिका वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी। गोला थ्रो में पंकज यादव ने प्रथम और डिस्कस थ्रो में अवधेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग वॉलीबाल में बौरीबोझ विजेता और वनपुरवा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग वॉलीबाल में बौरीबोझ विजेता और नीबी की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद में विपिन पाल ने प्रथम और मनोज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग कबड्डी में बीरापुर विजेता रही, जबकि चौरी बौरीबोझ की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में नीबी की टीम विजेता रही जबकि बौरीबोझ की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को डॉ. अशोक कुमार बिंद ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य समर बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसमें अनी योग्यता और क्षमता की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रवींद्र सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार सिंह, राजाराम पाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार बिंद, कैलाशनाथ पाल शामिल थे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed