फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिजली विभाग के खिलाफ नागरिकों का प्रदर्शन

बिजली विभाग के खिलाफ नागरिकों का प्रदर्शन

Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ नागरिकों का प्रदर्शन
ज्ञानपुर। नगर के बड़ाडीह में 15 दिन पूर्व टूटकर गिरे तार को न बदलने से नाराज नागरिकों ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी तार को नहीं बदला गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अविलंब तार दुरुस्त नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभासद आशीष रावत के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दर्जन भर से अधिक लोग मोहल्ले में एकत्रित हुए। सभी ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि 15 दिन पूर्व मोहल्ले से गुजरा जर्जर तार अचानक टूटकर गिर गया। रात में तार गिरने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिणकायत के बाद भी सुविधा शुल्क न देने पर तार सही नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में महेश रावत, नंदन रावत, निहाल, सुरेश, बेबी देवी, सावित्री, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed