फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जमुनीपुर कालोनी में दूषित जलापूर्ति

जमुनीपुर कालोनी में दूषित जलापूर्ति

Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर कालोनी में दूषित जलापूर्ति
भदोही/महराजगंज। जिले में कई इलाकों में पेयजल किल्लत गहरा गई है। भदोही नगर की जमुनीपुर बीडा कॉलोनी में जहां दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, वहीं औराई ब्लॉक के महराजगंज इलाके गांवों में ज्यादातर हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए पानी दूसरे के समर्सिबल पंप पर जाकर लोगों को पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की ओर से विकसित नगर की प्रमु्ख जमुनीपुर कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से यहां के निवासियों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। समस्या को लेकर नागरिकों की चेतावनी पर तीन सप्ताह पूर्व बीडा ने पाइप लाइन की जांच कर किसी तरह आपूर्ति ठीक कराई थी, लेकिन पखवारे भर से फिर से वही हाल हो गया है। लोगों का कहना है कि सर्विस चार्ज के रूप में शुल्क वसूलने वाले बीडा ने यदि जलापूर्ति ठीक नहीं कराई तो डीएम के कार्यालय में धरना दिया जाएगा। जमुनीपुर कॉलोनी नई और पुरानी कॉलोनी में विभाजित है। पुरानी कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। व्यवसायी प्रकाश जायसवाल ने कहा कि बीडा ने तीन श्रेणियों में फ्लैट आवंटित किया है। प्रत्येक आवंटी से सालाना सेवा शुल्क के रूप में दो हजार से लेकर साढ़े छह हजार तक वसूला जाता है। लेकिन, सेवा के नाम पर कुछ नहीं दिखता। साफ सफाई नियमित नहीं होती। कर्मियों के अभाव का रोना रोया जाता है। पेयजल की बात करें तो नलकूप और ओवरहेड टैंक बने हैं। घर-घर पाइपलाइन के सहारे जलापूर्ति तो की जाती है, लेकिन हम लोग अक्सर दूषित पेयजल के कारण परेशान रहते हैं। अध्यापिका योगिता हेमकर ने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए हम लोगों को पापड़ बेलना पड़ता है। अक्सर नलों में गंदा पानी आता है। इसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के रहवासियों ने कहा कि दो माह पूर्व समस्या हुई थी। हायतौबा मचाने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो सुधार हुआ, लेकिन दो सप्ताह से फिर से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जो पानी मिल रहा है उससे लोग कपड़ा तक नहीं धो पा रहे हैं। नईम अशरफ ने बताया कि बीडा को आज सामूहिक रूप से शिकायती पत्र सौंपा दिया गया है। दो दिन में व्यवस्था न सुधरी तो मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। शिकायत करने वालों में वीरेंद्र कुमार दीक्षित, राजकुमार आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज संवाददाता के मुताबिक औराई तहसील क्षेत्र के तियुरी गांव की हरिजन बस्ती में लोग भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। जिनमें पानी आता भी है तो पीने लायक नहीं रहता। लोग दूसरे के हैंडपंप और समर्सिबल पर पानी भरने को विवश होते हैं। इससे रोज सुबह-शाम लाइन लग जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि कोई ध्यान नहीं दे रहा है। माता प्रसाद, ओम प्रकाश, कंधारी, शिवपूजन, बबलू, सोमारू आदि ने हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग की।



भदोही। जमुनीपुर कालोनीवासियों ने बताया कि कालोनी में बीडा के कई कर्मचारी भी रहते हैं। लेकिन उनके यहां होने का लाभ कालोनीवासी नहीं उठा पाते। लोगों ने कहा कि चाहे साफ-सफाई का मामला हो या दूषित जलापूर्ति का कालोनीवासियों के साथ-साथ झेलते रहते हैं, लेकिन स्वयं बीडा में आवाज नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed