फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोतवाली के चौकीदारों के मिले युनिफार्म

कोतवाली के चौकीदारों के मिले युनिफार्म

Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के चौकीदारों के मिले युनिफार्म
भदोही। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने गुरुवार को भदोही कोतवाली से जुड़े 157 चौकीदारों को यूनिफार्म और ऊनी कंबल बांटे। कोतवाली प्रांगण में सादे समारोह में पुलिस कप्तान ने चौकीदारो को सूचना तंत्र का अभिन्न अंग बताते हुए उत्साहवर्धन किया। कहा छोटी छोटी समस्याएं लापरवाही में बड़ी घटना का रूप ले लेती हैं। एसपी ने कहा चौकीदार उन समस्याओं को पुलिस के संज्ञान में लाते हैं जिससे शांति और सद्भाव कायम रहे। उन्होंने मातहत अधिकारियों से कहा कि चौकीदारों से प्राप्त सूचनाओं को नजरअंदाज न करें। गांवों में शांति है क्योंकि वहां चौकीदार काम कर रहे हैं। चौकीदारों से कहा कि गांवो में आपसी तालमेल से समस्याएं कम करने में सहयोग दें। कहा ठंड का प्रकोप बढ गया है। इसको देखते हुए ऊनी कंबल दिया जा रहा है। रात में गांवों में सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि 157 चौकीदारों को कंबल और युनिफार्म दिए गए। इस दौरान एसपी ने कोतवाली में निर्माणाधीन आगंतुक कक्ष का निरीक्षण किया। कहा कार्रदाई संस्था गुणवत्ता का ध्यान रखे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed