{"_id":"5a32cde14f1c1b95188b9d23","slug":"31513278945-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का कैंप
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कैंप में आइए, मुफ्त इलाज पाइए
16 को दवनपुर प्राथमिक विद्यालय में लगेगा चिकित्सा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 16 दिसंबर को औराई तहसील के दवनपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही मुफ्त दवाएं भी वितरित की जाएंगी।
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के रहवासियों की सेहत को लेकर संजीदा है। इसी के निमित्त औराई तहसील के पिछड़े क्षेत्र समधा के गांव दवनपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ आदि मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। साथ ही उन्हें दवाएं भी दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शिविर के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच भी की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाएं दी जाएंगी।
इनसेट
मलेरिया-टायफाइड के प्रकोप से पीड़ित है क्षेत्र
औराई। दवनपुर समधा का इलाका वर्ष में चार महीने जलजमाव से घिरे रहने के कारण मलेरिया और टायफाइड के प्रकोप का बड़ा केंद्र बना रहता है। दवनपुर से लगे भरतपुर, बेजवां, उचितपुर, बनपुरवां, समधा खास, शक्तिपुर आदि गांव जून से लेकर अक्टूबर तक जलजमाव से घिरे रहते हैं। इससे मच्छरों के पनपने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां के लोगों को इलाज के लिए नौ किलोमीटर दूर औराई जाना पड़ता है। आपातकाल की स्थिति में हालात बदतर हो जाते हैं।