{"_id":"59ac51a64f1c1b08278b4e8e","slug":"31504465318-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज के लिए काम कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज के लिए काम कर रही भाजपा
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
गंगा विचार मंच की प्रदेश संयोजक और इलाहाबाद की पूर्व महापौर अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है। पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही हैं। भविष्य में समाज का यह तबका भी विकसित हो जाएगा।
वह रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष पर पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल की सोच समाज के दबे-कुचले लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने की रही। भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि फाफामऊ के विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के पास जाने का काम किया। इसके पूर्व अतिथियों ने पं. दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और संचालन मीडिया प्रभारी सर्वेश पाल ने किया। इस मौके पर रणजीत सिंह कुशवाहा, पूर्णमासी पंकज, बाबूराम बिंद, मोनू मिश्रा, हीरालाल मौर्य, बसंतलाल, श्याम बिहारी पटेल, राकेश मौर्य, गुलाब गुप्ता, अशोक जायसवाल, मूलचंद साहू, प्रिय कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।