{"_id":"596e5a024f1c1bae178b4932","slug":"31500404226-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के लिए तहसील दिवस धमके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के लिए तहसील दिवस धमके ग्रामीण
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। जिला मुख्यालय से सटे लखनो गांव के लोगों ने रास्ते के लिए मंगलवार को फिर तहसील दिवस में गुहार लगाई। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गांव में चल रहे रास्ते के विवाद का निस्तारण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जनता दर्शन, तहसील दिवस और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या समाधान न होने से रास्ते की जमीन पर कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 10 फीट का रास्ता है। जिस पर चार पहिया वाहन आसानी से आते-जाते थे, लेकिन मनबढ़ किस्म के लोगों ने रास्ते पर ही जबर्दस्ती कब्जा कर लिया है। ऐसे में उस रास्ते से आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। बताया कि पुलिस ने जाकर अतिक्रमण हटवाने के बजाए शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। ऐसे में आवागमन के लिए अन्य रास्ता न होने पर समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मौके पर स्वयं चलकर मामले का निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर रमाशंकर दुबे, कोको दुबे, सिद्घार्थ दुबे, माताशंकर, बबलू, जगदीश, पवन, पंकज, कन्हैया, रोहित दुबे, मोहित, राहुल, विनोद शंकर आदि रहे।