{"_id":"5942eb5d4f1c1beb2f8b4a3f","slug":"31497557853-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव भासपा की बैठक में विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेलदेव भासपा की बैठक में विचार विमर्श
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को औराई रोड हनुमान बाग में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए पार्टी सदस्यता अभियान अभियान चलाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि दबे कुचलों के विकास के प्रति पार्टी संकल्पित है। यह तभी हो पाएगा, जब हम मजबूत संगठन खड़ा कर सकें। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इसके लिए प्रदेश सरकार से पहल करने की रणनीति बनी। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि प्रमोद कुमार मिश्र, नागेश्वर राजभर, डा. चंदन शर्मा, राधा देवी, संतरा देवी, लालमन राजभर, मुनीब शर्मा, दिनेश राजभर, मोतीलाल मौर्या, छेदी राजभर, पन्ना राजभर, सूर्यबलि, आयुष मौर्या, संजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। (ब्यूरो)