फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 thousand Divyang and elderly will vote at the booths only

बूथों पर ही मतदान करेंगे 30 हजार दिव्यांग और बुजुर्ग

Fri, 25 Feb 2022 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
30 thousand Divyang and elderly will vote at the booths only
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में सात मार्च को होने वाले मतदान में 30 हजार दिव्यांग और बुजुर्ग बूथों पर जाकर अपना मत डालेंगे। घर बैठे मतदान की सुविधा के लिए मात्र 1230 मतदाताओं ने फार्म भरा है। दो मार्च को 79 पोलिंग पार्टियां ऐसे मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 80 साल से अधिक उम्र के बुजर्गों, दिव्यांगो और कोरोना संक्रमित मरीजों को सहूलियत के लिए घर से ही मतदान की सुविधा दी थी। जिसके लिए फार्म भराया जा रहा था। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित तिथि तक तीनों विधानसभाओं में 80 साल से अधिक उम्र के मात्र 640 और 590 दिव्यांगजन ने ही डी फार्म भरा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 12 हजार 629 दिव्यांग और 19 हजार 237 बुजुर्ग मतदाता बूथों पर मतदान करने के लिए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घर से मतदान करने वाले दिव्यांग और बुजुर्गों के घर पोलिंग पार्टियां दो मार्च को जाएंगी। जो फार्म नहीं भरे हैं वह सात मार्च को बूथों पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर आदि की भी व्यवस्था किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर रैंप भी बनाया गया है। किसी भी दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed